What happens by developing interest in the pastimes of The Lord? | परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज

19/12/24, 4:01 pm – Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *What happens by developing interest in the pastimes of The Lord?*

Highlights from the discourse of *His Holiness Srila Nava Yogendra Swamiji Maharaj*

*S.B. 1.2.17 (contd.)*

*Mangal Aarti sermon*

Date: *December 16th, 2024, ISKCON Udhampur.*

——————————–

If one attains Prema-Bhakti, one will find The Lord.

Engaging in unalloyed and steady devotion without reason (expectation) strengthens the soul.

One should understand that *Lord Sri Krishna is present in transcendental sound, as powerful as His physical presence.*

*There is no strict time limit for chanting the holy name of The Lord. One can chant the Harinaam at convenience with devotion and attention.*

*When the Lord notices that a devotee is entirely sincere in engaging in the devotional service of The Lord and anxious to hear about Him, The Lord acts, from within that devotee, to enable going back to Him easily.*

The Lord is more anxious to take everyone back to His Abode. Most people do not even desire to return to (attain) The Lord.

*Those who have developed the urge to hear the message of the Personality of Godhead, His words are virtuous when (properly) heard and chanted; 

*Within the heart (one) certainly desires to enjoy matter, but His Name cleanses the benefactor and the truthful devotee.*

*There is no surety when life ends.*

*Enjoy, O! Human, by surrendering to and obeying (instructions of) a Guru.*

——————————–

To join our WhatsApp group, send *ADD to 9086006726. Thanks.*

Watch the whole sermon here:


01/01/25, 4:08 am – Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *श्रील प्रभुपाद की महिमा।*

*परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज* के प्रवचन से मुख्य अंश

*रविवारीय सत्संग।*

दिनांक:- *दिसंबर 29, 2024, इस्कॉन आगरा।*

————————————–

*हमें यह शरीर कुछ प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए मिला है – मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? शरीर छोड़ने के बाद कहाँ जाऊँगा? भगवान क्या हैं? मेरा भगवान से क्या संबंध है?*

जीवन का उद्देश्य भगवान की प्राप्ति करना है।

खाना, सोना, इंद्रियों का तर्पण करना, और अपनी रक्षा करना – यह मनुष्य और पशु में एक समान है। *मनुष्य धर्म का पालन कर सकता है। भगवान के नियम ही धर्म हैं। जो धर्म से हीन है, वह पशु के समान है।*

*भक्त को चाहिए कि वह भगवान की सेवा निष्काम भाव से करे (बदले में कुछ नहीं चाहिए)।*

(श्रील) प्रभुपाद सच्चे संत हैं। हमें उनकी कृपा लेनी है। उनकी कृपा से ही हमें भगवान मिलेंगे।

*जिन्होंने कभी कृष्ण का नाम नहीं सुना था, वह सब कृष्ण के लिए पागल हो गए। यह शुद्ध संत (श्रील प्रभुपाद) का प्रभाव है।*

*चैतन्य महाप्रभु ने (राधा भाव में) भक्त की भूमिका निभाई। भगवान को बहुत आनंद आया, और उन्होंने देव-दुर्लभ कृष्ण-प्रेम का खजाना हमारे लिए खोल दिया। हमें इस मौक़े का लाभ उठाना है। हमें भक्त बनना है, और भक्ति का प्रचार करना है।*

*हमें हमेशा, उठते हुए, बैठते हुए, खाते हुए, और सोते हुए भगवान का नाम लेना है।*

*ब्रजेंद्र-नंदन जेइ, शचि-सुता होइलो सेई,*

*बलराम होइलो निताई।*

*दीना-हिना जाता चिलो, हरि-नाम उद्धारिलो,*

*तारा साक्षी जगाई मधाई॥*

*यारे देख, तारे कह ‘कृष्ण’ उपदेश।*

*आमार आज्ञाय गुरु हया तार एहि देश॥* _(चैतन्य चरितामृत मध्यलीला 7.128)_

*मलिन मन की हर बात बेकार है।*

*हरिनाम ही सार है।*

*महाप्रभु आधार हैं।*

*इतना जप कर कि हद कर दे।*

*कि यमराज भी अपना खाता रद्द कर दे॥*

*हमें लाख न करोड़ न हज़ार चाहिए।*

*हमें श्याम जी, हमें कृष्ण जी, तुम्हारा बस प्यार चाहिए।*

*कबीरा सब जग निर्धना ,धनवंता न कोय।*

*धनवंता सोइ जानिये, राम नाम धन होय॥*

*काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः।*

*महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम्॥* _(भगवद गीता 3.37)_

*कर लो भजन श्रीकृष्ण का, यह काम आएगा।*

*छूटेंगे धन व जन, मगर यह साथ जाएगा॥*

*भिक्षुक कहे इस संसार की मत आस कीजिए।*

*सच्चा कृष्ण का नाम है, विश्वास कीजिए॥*

————————————–

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए *+91-90860-06726* पर *ADD* लिखकर भेजें। *धन्यवाद*

पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें:

Enable Notifications OK No thanks