Best examples of detachment. | परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज

21/11/24, 7:16 am – Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *Best examples of detachment.*

Highlights from the discourse of *His Holiness Srila Nava Yogendra Swamiji Maharaj*

*Morning sermon.*

Date: *November 18th, 2024, Keshav Kunj, Sri Vrindavan Dham.*

——————————–

Everyone is ignorant and does not understand that wife, son, wealth, and bungalow are all distant things (when) one does not own this body.

One must not get attached to anything because one must leave everything here (in the material world).

*One must detach oneself from this world and increase attachment to the feet of (Lord Sri) Krishna.*

This world is not one’s home. Everyone is here for punishment. *Only bhajans will accompany one from here (the material world to our real home, Goloka), and nothing else will.*

*One should always chant the Name of The Lord while getting up, sitting, eating, and sleeping. There is no rule of place and time to chant.*

*Don’t forget two things if one expects welfare.*

*One is Death, and the other is The Lord (Narayan).*

*Kabir says the whole world is poor, and no one is wealthy.*

*One with The Name of (Lord Sri) Ram is considered wealthy.*

*Speak (of Lord Sri) Krishna, chant (Lord Sri) Krishna, Sing the Name of (Lord Sri) Krishna.*

*(Lord Sri) Krishna is mother, father, wealth and life.*

*Do bhajan of Sri Krishna, and it will be helpful.*

*Money and people will be left behind, but Harinaam comes along.*

*Chant so much that you cross your limits.*

*That Yamraj also cancels his account.*

——————————–

To join our WhatsApp group, send *ADD to 9086006726. Thanks.*

Watch the whole sermon here:


22/11/24, 11:08 am – Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *हमारे दोष कैसे निकलेंगे?*

*परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज* के प्रवचन से मुख्य अंश

*सुबह का प्रवचन।*

दिनांक:- *नवंबर 19, 2024, केशव कुंज, श्री वृन्दावन धाम।*

————————————–

हमें यहाँ कुछ नहीं करना है, लेकिन हम बिना कुछ किए नहीं रह सकते। *हमें भगवान श्री कृष्ण के लिए सब कुछ करना है।* हमें अपने लिए कुछ नहीं करना चाहिए, क्योंकि हम यह शरीर नहीं हैं, और यहाँ (दुनिया) के भी नहीं हैं।

यह जीवात्मा परमात्मा का अंश है, और इसका कभी विनाश नहीं होता।

*बार-बार तेरा जन्म हो रहा है, बार-बार मृत्यु हो रही है। हम बार-बार माँ के गर्भ में जठराग्नि का कष्ट भोग रहे हैं। यह बुरा प्रभाव इस संसार का है। इससे बचने के लिए हमें परमात्मा श्री कृष्ण की शरण लेनी है।*

*हमें नवधा भक्ति (श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, साख्य, और आत्मनिवेदन) करनी है, और भगवान की शरण में जाना है। भगवान के हाथों में जीवन की डोर सौंपनी है।*

*हमें अपराधों से मुक्त होकर (भगवान श्री) कृष्ण का नाम लेना है। (भगवान श्री) कृष्ण ही हमारे माता-पिता, धन और प्राण हैं।*

हमें मनुष्य शरीर मिला है।खाना, सोना, इंद्रियों का तर्पण करना, और अपनी रक्षा करना – यह मनुष्य और पशु में एक समान है। *मनुष्य धर्म का पालन कर सकता है। भगवान के नियम ही धर्म हैं। जो धर्म से हीन है, वह पशु के समान है।*

हमें भक्ति-पथ में आगे बढ़ना है और (हरे कृष्ण) महामंत्र का जप करना है।

*कृष्ण भुलिया जीव, भोग-वाञ्छा करे।*

*पाशते माया, तारे झापटिया धरे॥*

*कृष्ण – सूर्य-सम; माया हया अंधकार।*

*यहां कृष्ण, तहं नहीं मायरा अधिकार॥*

*कर लो भजन श्रीकृष्ण का, यह काम आएगा।*

*छूटेंगे धन व जन, मगर यह साथ जाएगा॥*

*भिक्षुक कहे इस संसार की मत आस कीजिए।*

*सच्चा कृष्ण का नाम है, विश्वास कीजिए॥*

————————————–

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए *+91-90860-06726* पर *ADD* लिखकर भेजें। *धन्यवाद*

पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें:

Enable Notifications OK No thanks