18/03/25, 6:14 am - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *Is devotion impacted by eating and drinking?*

Highlights from the discourse of *His Holiness Srila Nava Yogendra Swamiji Maharaj*

*Mangal Aarti Sermon*

Date: *March 16th, 2025, ISKCON, Mehsana.*

--------------------------------

Everyone is illiterate and ignorant, causing them to not engage in bhakti. *One has been born in this human body to gain knowledge of the soul and the Supreme Soul.*

Reflect on the imperfections in birth, death, old age, and sorrow. Everyone must undergo these (stages in life).

It is very tough to be born in this human body.

*One must seek the grace of pure saints like (Srila) Prabhupada and engage this mind in the Feet of Hari.*

*Of all the living entities with material bodies in this world, one who got awarded this human form should not work hard day and night simply for sense gratification*

*It is available even for dogs and hogs who eat feces. One must engage in penance and austerity to attain the divine position of devotional service. By doing so, the heart becomes pure. Having achieved this position, one attains eternal, blissful life, transcendental to material happiness, which continues forever.* (_S.B. 5.5.1_)

*Morning comes, (then) evening comes.*

*Life ends like this.*

--------------------------------

To join our WhatsApp group, send *ADD to 9086006726. Thanks.*

Watch the whole sermon here:


20/03/25, 6:17 am - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *भारत भूमि पर जन्मने वाले व्यक्ति का क्या कर्तव्य है?*

*परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज* के प्रवचन से मुख्य अंश

*मंगल आरती प्रवचन।*

दिनांक:- *मार्च 18, 2025, इस्कॉन सूरत।*

--------------------------------------

जन्म, मृत्यु, वृद्धावस्था, और दुख में दोषों के दर्शन करो। यह सबके लिए आ रहे हैं।

*हमें यह शरीर कुछ प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए मिला है - मैं कौन हूँ? कहाँ से आया हूँ? शरीर छोड़ने के बाद कहाँ जाऊँगा? भगवान क्या हैं? मेरा भगवान से क्या संबंध है?*

जीवन का उद्देश्य भगवान की प्राप्ति करना है।

खाना, सोना, इंद्रियों का तर्पण करना, और अपनी रक्षा करना - यह मनुष्य और पशु में एक समान है। *मनुष्य धर्म का पालन कर सकता है। भगवान के नियम ही धर्म हैं। जो धर्म से हीन है, वह पशु के समान है।*

*हमें हमेशा उठते, बैठते, खाते और सोते हुए भगवान का नाम लेना चाहिए, इसमें कोई देश और काल का नियम नहीं है। ऐसा करने से हमें कृष्ण प्रेम मिल जाएगा। अगर कृष्ण प्रेम मिल गया, तो (जीवन के) अंत में कृष्ण का नाम जिह्वा पर आ जाएगा और निश्चित रूप से भगवान मिलेंगे।*

*मनुष्य जन्म दुर्लभ अति, होत न बारम्बार।*

*तरुवर ज्यों पत्ता झड़े, बहुरि न लागे डार॥*

*अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।*

*य: प्रयाति स मद्भ‍ावं याति नास्त्यत्र संशय:॥* _(भगवद गीता 8.5)_

*यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम्।*

*तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भ‍ावभावित:॥* _(भगवद गीता 8.6)_

*सुर नर मुनि सब कै यह रीती।*

*स्वारथ लागि करहिं सब प्रीती॥* _(रामचरितमानस किष्किंदा कांड 4.12)_

*सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।*

*अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा श‍ुच:॥* _(भगवद गीता 18.66)_

*ना कुछ साथ लाए थे, ना कुछ ले चलेंगे।*

*जो पाया यहाँ पर, यहीं दे चलेंगे॥*

*कर लो भजन श्रीकृष्ण का, यह काम आएगा।*

*छूटेंगे धन व जन, मगर यह साथ जाएगा॥*

*श्वास श्वास मे हरि भजो, व्यर्थ श्वास मत खोय।*

*ना जाने इस श्वास का, आवन होय ना होय॥*

*नव खिड़की का पिंजरा, चिड़िया बोल अमोल।*

*कुछ दिन में उड़ जाएगी, रहेगा पोल कपोल॥*

--------------------------------------

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए *+91-90860-06726* पर *ADD* लिखकर भेजें। *धन्यवाद*

पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें: