26/02/25, 12:05 pm - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *Nothing is permanent in this world.*
Highlights from the discourse of *His Holiness Srila Nava Yogendra Swamiji Maharaj*
*Sunday Feast Sermon*
Date: *February 23rd, 2025, ISKCON Rohini.*
--------------------------------
One is not to do anything here (in the material world). But one cannot live without doing something, so *one must do everything for (Lord) Krishna.* One does not have to do anything for oneself.
*One should always chant the Name of The Lord while getting up, sitting, eating, and sleeping. There is no rule of place and time to chant.*
Many devotees have been rescued by the effect of Harinam, like Ganika, Sudama, and Ajamil. *Everyone must take the help of Harinam.*
*(Srila) Prabhupada is an incarnate individual. (Srila) Prabhupada executed the prophecy of Lord Chaitanya Mahaprabhu, Lord Sri Krishna Himself, - Preaching of my Name on this earth will happen in every town and village.*
*The purpose of human life is only to attain The Lord. One must purify one's feelings (existence).*
Reflect on the imperfections in birth, death, old age, and sorrow. Everyone must undergo these (stages in life).
One should do Navadha Bhakti (nine ways of doing devotion) - hearing, singing, remembering, service at the feet, worship, salutation, servitude, friendship, and self-surrender.
*Everything about a dirty mind is useless.*
*Harinam is the essence.*
*Don't forget two things if one expects welfare.*
*One is Death, and the other is The Lord (Narayan).*
*Chant so much that you cross your limits.*
*That Yamraj also cancels his account.*
*Human birth is rare. It does not repeat.*
*If tree leaves fall, do not stick to the branch again.*
--------------------------------
To join our WhatsApp group, send *ADD to 9086006726. Thanks.*
Watch the whole sermon here:
06/03/25, 10:45 am - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *भगवान के भक्तों की पूजा भगवान से भी बड़ी है।*
*परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज* के प्रवचन से मुख्य अंश
*रविवारीय सत्संग।*
दिनांक:- *मार्च 2, 2025, इस्कॉन साहिबाबाद, गाजियाबाद।*
--------------------------------------
*भगवान श्री कृष्ण ने बहुत कृपा करके (श्रील) प्रभुपाद को भेजा।* उन्होंने सारी दुनिया में कृष्ण-भक्ति का प्रचार कर दिया। भक्तों की कृपा से ही भगवान मिलते हैं।
*मनुष्य जीवन का उद्देश्य केवल भगवत-प्राप्ति है।*
*हम सब भगवान श्री कृष्ण के हैं। हम यह शरीर नहीं हैं, और न ही हम इस संसार से हैं।*
*हमें भगवान श्री कृष्ण के निकट आना है और उसके लिए हमें नवधा भक्ति करनी है - श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, साख्य, और आत्मनिवेदन।*
कलियुग में बहुत सारे दोष हैं, लेकिन एक महान गुण यह है, कि केवल हरे कृष्ण के कीर्तन से मुक्ति मिल जाती है। यह हरे कृष्ण आंदोलन की शुरुआत स्वयं भगवान (चैतन्य महाप्रभु) ने की।
हमें अपने जीवन का केंद्र भगवान श्री कृष्ण को बनाना है। हमें कृष्ण भक्ति करनी है, और अपने आप को कृष्ण के चरणों में समर्पित करना है।
हरिनाम के प्रभाव से बहुत भक्तों का उद्धार हुआ है, जैसे गणिका, सुदामा, अजामिल। *हमें भी हरिनाम का सहारा लेना है।*
*इतना जप कर कि हद कर दे।*
*कि यमराज भी अपना खाता रद्द कर दे॥*
*कृष्ण भुलिया जीव, भोग-वाञ्छा करे।*
*पाशते माया, तारे झापटिया धरे॥*
*माया मरी न मन मरा, मर-मर गए शरीर।*
*आशा तृष्णा न मरी, कह गए दास कबीर॥*
*राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट।*
*अंत काल पछताएगा, जब प्राण जाएँगे छूट॥*
*निर्मल मन जन सो मोहि पावा,*
*मोहि कपट छल छिद्र न भावा।* (_श्री रामचरितमानस सुन्दर कांड पद ४४_)
*नहीं है भरोसा जरा जिंदगी का।*
*मजा लूट बंदे गुरु बंदगी का॥*
*एक घड़ी आधी घड़ी, आधी में पुनि आध।*
*तुलसी संगत साधु की, हरे कोटि अपराध॥*
*पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।*
*ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय॥*
--------------------------------------
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए *+91-90860-06726* पर *ADD* लिखकर भेजें। *धन्यवाद*
पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें:
