Highlights from the discourse of His Holiness Srila Nava Yogendra Swami ji Maharaj 🙏
Mangal Aarti Sermon
Date: May 1st, 2025, ISKCON, Udhampur
Key Points from the Sermon:
- (Even if) one has acquired a very high (reputable) position, everything will end with a single blow of death. No achievement of the world can be of any use to one.
- (Lord Sri) Krishna is our mother, father, wealth, and life.
- (Srila) Prabhupada executed the prophecy of Lord Caitanya Mahaprabhu, Lord Sri Krishna Himself, – Preaching of my Name on this earth will happen in every town and village. (Srila) Prabhupada preached Krishna-bhakti worldwide.
- The Lord has been kind to everyone by sending His pure devotee (Srila) Prabhupada to this earth. (Srila) Prabhupada went to the USA with only seven dollars ($7), at seventy (70) years, and established centers worldwide. One must seek the blessings of pure saints like (Srila) Prabhupada.
- Everyone is ignorant and does not understand that wife, son, wealth, and bungalow are all distant things (when) one does not own this body. The body is a trust of the crematorium.
- One takes birth and dies repeatedly. One is repeatedly suffering in the womb of the mother. It is due to the bad influence of this world. To escape from this (suffering), one must worship (Lord) Murari.
👉 Chant The Name of Hari in every breath. Do not waste even a single breath (without chanting His Name).
There is no guarantee that breath will return if now it goes away.
Stay Connected:
To join our WhatsApp group, send ADD to 9086006726.
Thanks 🙏
Watch the whole sermon here:
परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज के प्रवचन से मुख्य अंश 🙏
मंगल आरती प्रवचन।
दिनांक:- मई 1, 2025, इस्कॉन उधमपुर।
मुख्य प्रवचन बिंदु:
- हम बहुत ऊँचे पद पर पहुँच गए, लेकिन मौत की एक ही चपेट से सब खत्म हो जाएगा। संसार की कोई उपलब्धि हमारे काम नहीं आएगी।
- (भगवान श्री) कृष्ण ही हमारे माता-पिता, धन और प्राण हैं।
- भगवान चैतन्य महाप्रभु, जो स्वयं कृष्ण हैं, की भविष्यवाणी – इस पृथ्वी के हर नगर-ग्राम में मेरे नाम का प्रचार होगा, (श्रील) प्रभुपाद ने कार्यान्वित कर दिखाया।
- भगवान ने हम पर कृपा करके अपने शुद्ध भक्त (श्रील) प्रभुपाद को इस पृथ्वी पर भेजा। सिर्फ सात (७) डॉलर लेकर (श्रील) प्रभुपाद अमेरिका गए थे, और सत्तर (७०) साल की उम्र में उन्होंने पूरी दुनिया में केंद्र स्थापित कर दिए। हमें (श्रील) प्रभुपाद जैसे शुद्ध संतों की कृपा लेनी है।
- हम अज्ञानी हैं और यह नहीं समझ रहे – स्त्री, पुत्र, धन, और बंगला यह सब दूर की चीजें रहीं, यह शरीर भी हमारा नहीं है। यह भी शमशान की अमानत है।
- बार-बार तेरा जन्म हो रहा है, बार-बार मृत्यु हो रही है। हम बार-बार माँ के गर्भ में जठराग्नि का कष्ट भोग रहे हैं। यह बुरा प्रभाव इस संसार का है। इससे बचने के लिए हमें मुरारी की शरण लेनी है।
👉 श्वास श्वास मे हरि भजो, व्यर्थ श्वास मत खोय।
ना जाने इस श्वास का, आवन होय ना होय॥
संपर्क करें:
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए +91-90860-06726 पर ADD लिखकर भेजें।
धन्यवाद 🙏
पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें: