28/03/25, 8:05 am - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *Without a pure heart, one will not attain The Lord.*
Highlights from the discourse of *His Holiness Srila Nava Yogendra Swamiji Maharaj*
*Mangal Aarti Sermon*
Date: *March 24th, 2025, ISKCON, Surat.*
--------------------------------
One takes birth and dies repeatedly. One is repeatedly suffering in the womb of the mother. It is due to the bad influence of this world. To escape from this (suffering), one must worship (Lord) Murari.
*When one becomes a devotee, the heart becomes pure.*
*One should always chant the Name of The Lord while getting up, sitting, eating, and sleeping. There is no rule of place and time to chant.*
The purpose of this (human) life is only to attain The Lord.
*One should always wear the armor of the name (of Hari).*
One should start the day by attending Mangal Aarti.
*One must purify (heal) their soul. It happens only when the soul takes shelter under The Lord Sri Krishna and chants His Name.*
*Everything about a dirty mind is useless.*
*Harinam is the essence.*
*Mahaprabhu is the foundation.*
*If My devotees are unable to remember Me at the time of death due to Vata, Pitta, and Kapha imperfections (dosha),*
*then I remember them to help attain the ultimate state (deliverance/ salvation).* (_Varah Puran_)
*O mind! Everything (in the world) ensues slowly. So be patient.*
*The gardener waters the garden with 100 pots (a lot of water), but the flowers bloom (fruit ripens) only in the (right) season.*
--------------------------------
To join our WhatsApp group, send *ADD to 9086006726. Thanks.*
Watch the whole sermon here:
28/03/25, 8:05 am - Dr. Madhu Priya Prbuji Iskcon Udhampur: *नाम की महिमा।*
*परम पूज्य श्रील नव योगेन्द्र स्वामी जी महाराज* के प्रवचन से मुख्य अंश
*जप वार्ता।*
दिनांक:- *मार्च 27, 2025, अयोध्या कुंज, वृन्दावन।*
--------------------------------------
हम यह शरीर नहीं हैं, और न ही हम इस संसार से हैं। हम सभी जीवात्मा हैं और *यह जीवात्मा परमात्मा का अंश है।*
हमें यहाँ कुछ नहीं करना है, लेकिन हम कुछ किए बिना भी नहीं रह सकते। हम लोग दिन-रात इतनी मेहनत करते हैं, लेकिन कुछ भी साथ नहीं जाता। यदि हमने बहुत पैसे भी कमा लिए, तो भी हमारे जाने के (मृत्यु के) समय कुछ भी साथ नहीं जाएगा। उल्टा हमारा ध्यान उसी में लगा रहेगा।
संसार में कुछ भी करना समय का नाश है। यह अनमोल समय है। इसका नाश नहीं करना चाहिए। *हमें केवल कृष्ण के लिए काम करना है।*
बार-बार तेरा जन्म हो रहा है, बार-बार मृत्यु हो रही है। हम बार-बार माँ के गर्भ में जठराग्नि का कष्ट भोग रहे हैं। यह बुरा प्रभाव इस संसार का है। इससे बचने के लिए हमें मुरारी की शरण लेनी है।
*सन अठारह सौ छियानवे (१८९६) में (श्रील) भक्ति विनोद ठाकुर ने भविष्यवाणी की थी - कि भविष्य में एक आचार्य प्रकट होंगे, और वह कृष्णभावनामृत को पूरी दुनिया में ले जाएंगे। उसी वर्ष (श्रील) प्रभुपाद प्रकट हुए।*
हरिनाम के प्रभाव से बहुत भक्तों का उद्धार हुआ है, जैसे गणिका, सुदामा, अजामिल। *हमें भी हरिनाम का सहारा लेना है।*
*जीवेर 'स्वरूप' हय—कृष्णेर 'नित्य-दास'।*
*कृष्णेर 'तटस्था-शक्ति' 'भेदाभेद-प्रकाश'॥* _(चैतन्य चरितामृत मध्यलीला 20.108)_
*अन्तकाले च मामेव स्मरन्मुक्त्वा कलेवरम्।*
*य: प्रयाति स मद्भावं याति नास्त्यत्र संशय:॥* _(भगवद गीता 8.5)_
*निम्नगानां यथा गङ्गा देवानामच्युतो यथा।*
*वैष्णवानां यथा शम्भु: पुराणानामिदं तथा॥* _(श्रीमद्भागवत महापुराण 12.13.16)_
*सुबह होती है, शाम होती है।*
*उम्र यूँही तमाम होती है॥*
*कर लो भजन श्रीकृष्ण का, यह काम आएगा।*
*छूटेंगे धन व जन, मगर यह साथ जाएगा॥*
*कृष्ण भुलिया जीव, भोग-वाञ्छा करे।*
*पाशते माया, तारे झापटिया धरे॥*
--------------------------------------
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए *+91-90860-06726* पर *ADD* लिखकर भेजें। *धन्यवाद*
पूरा प्रवचन यहाँ पर देखें:
